BJP s Village Outreach Campaign in Lohaghat Connecting Government Schemes with Rural Communities ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsBJP s Village Outreach Campaign in Lohaghat Connecting Government Schemes with Rural Communities

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

- भाजपा ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलायाग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दीग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दीग्रामीणों को सरकारी योजनाओ

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतFri, 11 April 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट क्षेत्र में भाजपा ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लोहाघाट में शुक्रवार को भाजपा ने ग्रामीणों से संपर्क किया। मंडल अध्यक्ष गिरीश सिंह कुंवर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहर की गरीब बस्तियों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना है। साथ ही लोगों की समस्याएं जानकर उनका समाधान करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। कार्यक्रम में महेश बोहरा, श्याम ढेक, बलवंत गिरी, मोहन पाटनी, नारायण पंत, राजेंद्र प्रसाद, अशोक अधिकारी, हेम पांडेय, चंद्रकला मेहरा, रोहित खोलिया, सोनू चौबे, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, राजू पुजारी, रेखा पांडेय, स्मृति पांडेय, ममता पांडेय बलवंत गिरी मौजूद रहे।

----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।