Ucost Training for Jute Bag Production Empowers Women in Champawat जूट के बैग बनाना सीख रही हैं महिलाएं, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsUcost Training for Jute Bag Production Empowers Women in Champawat

जूट के बैग बनाना सीख रही हैं महिलाएं

चम्पावत। खर्ककार्की में यूकॉस्ट की ओर से जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण जारी है। जूट के बैग बनाना सीख रही हैं महिलाएंजूट के बैग बनाना सीख रही हैं महिलाएंज

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 24 May 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
जूट के बैग बनाना सीख रही हैं महिलाएं

चम्पावत। खर्ककार्की में यूकॉस्ट की ओर से जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण जारी है। डीडीओ दिनेश दिगारी ने महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं से मनोयोग से जानकारी हासिल करने को कहा। शनिवार को महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में निर्मला सोशल रिसर्च सेंटर हल्द्वानी की आशा सुयाल और कविता ने महिलाओं को जूट से पर्स, बैग आदि बनाने की जानकारी दी। आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। डीडीओ ने महिलाओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार हासिल करने की अपील की। यहां संतोष कर्नाटक, कमला डांगी, जानकी जोशी, पुष्पा जोशी, संगीता खर्कवाल, भावना भट्ट, नेहा मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।