Workshop in Lohaghat Focuses on Preventing Women s Sexual Harassment महिला उत्पीड़न की घटना में हो रही है बढ़ोत्तरी, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsWorkshop in Lohaghat Focuses on Preventing Women s Sexual Harassment

महिला उत्पीड़न की घटना में हो रही है बढ़ोत्तरी

- महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला हुईमहिला उत्पीड़न की घटना में हो रही है बढ़ोत्तरीमहिला उत्पीड़न की घटना में हो रही है बढ़ोत्तरीमहिला उत्

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतThu, 1 May 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
महिला उत्पीड़न की घटना में हो रही है बढ़ोत्तरी

लोहाघाट। लोहाघाट में महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि अमन एनजीओ की नीलिमा भट्ट ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसके लिए महिलाओं को जागरुक होना होगा। लोहाघाट पीजी कॉलेज में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि वर्ष 2023-24 में महिलाओं के प्रति 2325 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें कार्यस्थल पर होने वाली उत्पीड़न की संख्या अधिक है। बताया कि आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज अपराधों में 10.30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

विशिष्ट अतिथि आंनदी अधिकारी ने कहा कि जागरुकता से ही सशक्तिकरण हो सकेगा। डॉ.अपराजिता, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. रेखा जोशी, सदस्य डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. अनीता खर्कवाल, डॉ. शांति आदि ने विचार रखे। कार्यशाला में डॉ. लता कैड़ा, डॉ. बीपी ओली, डॉ. केसी जोशी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।