Carrom Competition Organized in Memory of Jayaram by Jagriti Club खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCarrom Competition Organized in Memory of Jayaram by Jagriti Club

खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व

शनिवार को नगर निगम के कौलागढ़ वार्ड में जागृति क्लब द्वारा स्व. जयराम की स्मृति में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खेलों के महत्व पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 24 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व

नगर निगम के कौलागढ़ वार्ड में स्थित पंचायत घर में शनिवार को उत्तरांचल स्टेट कैरम ऐसोसिएशन के सहयोग से जागृति क्लब की ओर से स्व.जयराम की स्मृति में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है और इससे आपसी सद्भाव बढ़ता है। पार्षद देवकी नौटियाल ने कहा कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बच्चों के खेलने के लिए मैदान नहीं होने को लेकर चिंता जताई। इस दौरान पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, भान, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी, जागृति क्लब के अध्यक्ष आदेश कुकरेती, जेपी भट्टाराई, बीएस राणा, संजीव सूरी, सुशील भंडारी, रवि जोशी, अरविंद जोशी, सचिन ठाकुर, महेन्द्र रावत, मोहन भंडारी, अनिल कुमार गुप्ता, राजीव गुरुंग, अजय कुकरेती, प्रीतम सिंह, विरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।