उपनल, संविदा कर्मियों को नियमित करे सरकार
कांग्रेस ने श्रमिक दिवस पर 200 श्रमिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यख संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार को उपनल और संविदा कर्मियों को नियमित करना चाहिए। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र...

कांग्रेस ने श्रमिक दिवस पर 200 श्रमिकों का किया सम्मान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों के संरक्षण को शुरू होगा आंदोलन देहरादून, मुख्य संवाददाता। श्रमिक दिवस पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में 200 श्रमिकों का सम्मान किया। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यख संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार उपनल, संविदा कर्मियों को तत्काल नियमित करे। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों के संरक्षण को जल्द आंदोलन शुरू करेगी। कहा कि उत्तराखंड में स्थानीय निकायों, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी, उपनल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।
राज्य में असंगठित क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के श्रमिकों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित कराया जाएगा। कहा कि प्रदेश में लाखों श्रमिक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इनका अपना कोई संगठन या ट्रेड यूनियन नहीं है। इन लोगों का शोषण हो रहा है। कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अब ऐसे असंगठित क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस के बैनर तले संगठित करेगी। कहा कि आज केंद्र, राज्य सरकारों की नीतियां मजदूर विरोधी और पूंजीपति के पक्ष में हैं। श्रमिकों की आवाज को कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ उठाएगा। श्रमिकों के हितों का ध्यान रखने को श्रम प्रकोष्ठ पूरी ताकत से काम करेगा। श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि जल्द श्रमिकों का राज्य व्यापी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, आनंद जगुड़ी, जगदीश धीमान, पूनम कंडारी, चंद्रपाल, कांति बल्लभ भट्ट, मनीष गर्ग, सुदेश सैनी, मीनू धीमान, मेघा, दिव्यांशी, मंजू नेगी, उषा चौधरी, साधना आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।