इको क्लब ने किया पौधारोपण
देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के इको क्लब ने शनिवार को बंजारावाला में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों को पौधारोपण की विधि, देखभाल और लाभों के बारे में बताया गया। छात्रों को पेड़ों के महत्व और...

देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के इको क्लब ने मिशन लाइफ के तहत शनिवार को बंजारावाला क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। जिसमें छात्र छात्राओं को जागरुक करने के साथ कई प्रकार के पौधे भी लगाए गए। इस अभियान में इको क्लब की सदस्य शिक्षिकाएं आकांक्षा शेतरी और भूमिका डांग ने बच्चों को पौधारोपण की सही विधि, उसकी देखभाल और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को यह बताया गया कि कैसे पेड़ न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इस दौरान छात्र छात्राओं को लगातार कम होते जा रहे पेड़ों और उसके नुकसान के बारे में भी बताया गया।
ताकि बच्चे इसे समझें और अपने घरेां के आसपास भी पौधे लगाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।