Sports Minister Rekha Arya Honors Winners at 11th Dehradun Yoga Festival योग से दुनिया में हो भारतीय संस्कृति का प्रसार : रेखा आर्या, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsSports Minister Rekha Arya Honors Winners at 11th Dehradun Yoga Festival

योग से दुनिया में हो भारतीय संस्कृति का प्रसार : रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 11वें दून योग महोत्सव में विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 11 April 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
योग से दुनिया में हो भारतीय संस्कृति का प्रसार : रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव में विजेता प्रतियोगिताओं को सम्मानित किया। महोत्सव का आयोजन दून योगपीठ की ओर से किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग की हमारे जीवन में अहम भूमिका है, पहले ज्यादातर लोग खुद भी इससे परिचित नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में योग की ऐसी अलख जगाई है कि अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योग के जरिए भारत की संस्कृति और परंपरा दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट भी योग और खेल के माध्यम से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेगा। उन्होंने लोगों से अपने दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा योग और खेलों को देकर शरीर को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने योग को एक खेल प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया और खेल की दुनिया में योग को नई पहचान दी। इस मौके पर दून योग पीठ के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी, महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता ममगाईं, महायोगी जितानंद महाराज, मथुरा दत्त मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।