Arjun Singh Bisht Becomes Lieutenant in Indian Army Excels in NDA Exam अर्जुन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsArjun Singh Bisht Becomes Lieutenant in Indian Army Excels in NDA Exam

अर्जुन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी

हल्द्वानी निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने देहरादून में पासिंग आउट परेड में चौथा स्थान हासिल किया। अर्जुन ने हाईस्कूल और इंटर में उच्चतम अंक प्राप्त किए और एनडीए...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 15 Dec 2024 05:43 PM
share Share
Follow Us on
अर्जुन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी

हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में पासिंग आउट परेड में माता-पिता ने उन्हें बैच अलंकृत किया। मूलरूप से उड़खोला, बसरखेत चौखुटिया अल्मोड़ा व हाल बिठौरिया निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्यमान बिक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से की। हाईस्कूल में 92 प्रतिशत व इंटर में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद देश की सबसे कठिन परीक्षा आईआईटी जेई एडवांस परीक्षा पास की। वह सेना में जाने के इच्छुक थे। इंटरमीडिएट के बाद एनडीए की परीक्षा पास कर पूरे देश में 22वीं रैंक हासिल की। वर्ष 2021 में एनडीए में चयन के बाद तीन वर्ष ट्रेनिंग की। एक वर्ष की ट्रेनिंग आईएमए देहरादून में की। शनिवार को उन्होंने 491 युवाओं में चौथा स्थान हासिल कर राज्य व जिले का मान बढ़ाया। अर्जुन के पिता दलीप सिंह बिष्ट निजी सेक्टर में इंजीनियर हैं और मां हेमा बिष्ट गृहणी हैं। भाई ध्रुव सिंह बिष्ट आईआईटी रुड़की में प्रथम वर्ष का छात्र है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।