निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करें: कैड़ा
भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने अमृतपुर से जमरानी मार्ग पर चल रहे डामरीकरण और चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम करने का निर्देश दिया। यह मार्ग लंबे समय...
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को अमृतपुर से जमरानी मार्ग पर चल रहे डामरीकरण, चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के समय किसानों को आवागमन करने और अपने उत्पाद मंडी ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग पर डामरीकरण, चौड़ीकरण, पुल का निर्माण कराने के लिए शासन से 17 करोड़ की स्वीकृति कराई। अभी मार्ग निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया, भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।