Nainital Weather Update Dense Clouds and Rain Forecast नैनीताल में छाए घने बादल, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNainital Weather Update Dense Clouds and Rain Forecast

नैनीताल में छाए घने बादल

नैनीताल में मंगलवार को आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था। आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 15 April 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल में छाए घने बादल

नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने बदल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला था जिसके बाद बीते दो दिन मौसम सामान्य बना हुआ था हालांकि आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए थे। लेकिन आज सुबह से ही आसमान में घने बदल छाए हुए है जिसके चलते तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।