Farmers Halt Wheat Harvest Due to Sudden Rainfall बारिश व हवा से भीगी गेंहू की फसल में किसानों का खर्च बढ़ा, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsFarmers Halt Wheat Harvest Due to Sudden Rainfall

बारिश व हवा से भीगी गेंहू की फसल में किसानों का खर्च बढ़ा

पथरी, संवाददाता। बारिश व हवा से भीगी गेंहू की फसल में किसानों का खर्च बढ़ा बारिश व हवा से भीगी गेंहू की फसल में किसानों का खर्च बढ़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 12 April 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
बारिश व हवा से भीगी गेंहू की फसल में किसानों का खर्च बढ़ा

पथरी, संवाददाता। इलाके में किसानों ने गेंहू की फसल की कटाई बारिश के बाद रोक दी। गेंहू की कटी फसल को फैलाकर सूखने के लिए छोड़ दिया है। फसल सूखने के बाद मशीन से गेहूं निकालेंगे। बीती गुरुवार रात अचानक आई बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया। कई गांव में गेहूं की फसल को बारिश व हवा से नुकसान पंहुचा है। किसान राजबीर, दीपक, सुशील, राजपाल, मनोज, शमशाद, सुशील, रामकुमार, रामपाल, मुन्ना, सोकिन, सुहेल का कहना है कि गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। अधिकांश किसानों ने गेंहू की फसल को काटकर खेतों में ही मशीन में गेहूं निकालने के लिये इकठ्ठा किया था लेकिन अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानो के मिजाज बिगड़कर रख दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।