अध्यात्म ज्ञान के प्रचार से देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी होगी सद्भावना: सतपाल महाराज
हरिद्वार, संवाददाता। ऋषिकुल कॉलेज मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा श्री प्रेमनगर आश्रम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के

ऋषिकुल कॉलेज मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा प्रेमनगर आश्रम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के समापन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सतपाल महाराज ने स्मृति चिन्ह देकर, विभुजी महाराज, सुयश महाराज ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर राज्यपाल का स्वागत और सम्मान किया। सद्भावना सम्मेलन में भक्तों को संबोधित कर सतपाल महाराज ने कहा कि समय के सद्गुरु से अध्यात्म ज्ञान प्राप्त कर और साधना करने से व्यक्ति का मन शांति का, सद्भावना का अनुभव करता है। ऐसे ही जब अध्यात्म ज्ञान का प्रचार होगा तो देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी सद्भावना होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।