गर्मी का प्रकोप बढ़ा पारा 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में अप्रैल माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है।दिन में भीषण गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। तो रात के समय भी लोग बढ़त

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में अप्रैल में भीषण गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। तो रात के समय भी लोग बढ़ती गर्मी से परेशान है। वहीं बढ़ती धूप की तपिश के साथ तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। मंगलवार को बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बीते गुरुवार की तुलना में बीते 05 दिनों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 03 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।