युवक ने सास-साले पर चलाई गोली, दोनों घायल
हरिद्वार, संवाददाता।युवक ने सास-साले पर चलाई गोली, दोनों घायलयुवक ने सास-साले पर चलाई गोली, दोनों घायलयुवक ने सास-साले पर चलाई गोली, दोनों घायल

ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सास और साले को घर बुलाकर उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला देवतान निवासी तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान ने गुरुवार रात करीब 12 बजे अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को किसी बहाने से घर बुलाया। बताया जा रहा है कि पराग ने पहले घर की बत्तियां बुझाईं और फिर अचानक दोनों पर लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी।
वारदात के समय पराग की पत्नी भी घर पर मौजूद थी, जिसने शोर मचाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।