आज पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्री पहुंचेंगे हरिद्वार
हरिद्वार में स्थित प्राचीन संत शदाणी देवस्थानम् में आज पाकिस्तानी हिंदू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंच रहा है। यह जत्था शदाणी पीठ के सातवें संत राजाराम साहिब के वार्षिक महोत्सव में भाग लेने के लिए आया...

हरिद्वार। सप्त सरोवर स्थित प्राचीन संत शदाणी देवस्थानम् में आज गुरुवार को पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचेगा। दरबार के सेवादार अमर लाल शदाणी ने बताया कि शदाणी पीठ के सातवें संत राजाराम साहिब के वार्षिक महोत्सव में भाग लेने के लिए पाक हिन्दू श्रद्धालुओं का जत्था पहुंच रहा है। पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्री माँ गंगा के दर्शन कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु पिंड तर्पण व मंदिरों के दर्शन करेंगे। 12 अप्रैल को पाक से आए हुए हिन्दू तीर्थ यात्री पतंजलि योगपीठ, और कनखल स्थित मंदिरों का दर्शन कर अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।