निशुल्क चिकित्सा कैंप में 250 लोगों का किया परीक्षण
जसपुर। निशुल्क चिकित्सा कैंप में 250 लोगों का परीक्षण कर दवा दी गई। बुधवार को वार्ड नं पांच की सभासद अंजली पत्नी अभिषेक पधान , द हेल्पिंग डॉक्टर ट्रस्

जसपुर। निशुल्क चिकित्सा कैंप में 250 लोगों का परीक्षण कर दवा दी गई। बुधवार को वार्ड नंबर पांच की सभासद अंजलक पत्नी अभिषेक पधान , द हेल्पिंग डॉक्टर ट्रस्ट, संजू पधान द्वारा मोहल्ला जोशियान में लगाए गए कैंप में हड्डी, आंख, गांठ, कैंसर, बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई। द हेल्पिंग डॉक्टर ट्रस्ट के डॉ. जितेंद्र पधान ने गर्मी में होने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी एवं डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के बारे में बताया। डॉ. रीतिका ने स्तन कैंसर के लक्षण और गांठ के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को समय रहते पता करने को कहा। यहां संजू पधान, अभिषेक पधान, डॉ. जितेंद्र पधान, डॉ. रीतिका, डॉ. अजय, डॉ. अमित, डॉ. राघव, सत्यम जोशी, पीयूष जोशी, कपिल जोशी, रोबी पधान रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।