Awareness Program Held at Kotabagh College by Asha Foundation आशा फाउंडेशन ने छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsAwareness Program Held at Kotabagh College by Asha Foundation

आशा फाउंडेशन ने छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया

नैनीताल में आशा फाउंडेशन द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज कोटाबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 70 छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 12 April 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
आशा फाउंडेशन ने छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया

नैनीताल। आशा फाउंडेशन के लगातार चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज कोटाबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 70 छात्राओं, आसपास की महिलाओं व कॉलेज स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन भगत, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सत्यानंद भगत ने आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। छात्राओं व महिलाओं को फ्री रीयूजेबल सेनेटरी पैड वितरित किए। कॉलेज प्रबंधन ने फाउंडेशन का आभार जताया। कार्यक्रम में आशा शर्मा के साथ बच्ची सिंह नेगी, योगेश मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।