टीका सिंह बने भवाली डिपो के अध्यक्ष
भवाली। फरसौली रोडवेज कार्यशाला में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से टीका सिंह मेहरा को अध्यक्ष, दीपक कुमार को मंत्री, संजय प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों...

भवाली। फरसौली रोडवेज कार्यशाला में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी प्रमोद बर्गली, विजय अधिकारी और योगेश जोशी की देखरेख में कराए गए डिपो शाखा के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से टीका सिंह मेहरा को अध्यक्ष, दीपक कुमार को मंत्री, संजय प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रमेश चंद्र आर्या को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, बीना बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के हित में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। यहां गोपाल सिंह, विनोद चंद्र, जगदीश चंद्र, मनजीत कुमार, महेश चंद्र, नदीम खान, मदन राम, मयंक मिश्रा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।