Truck Skids in Bhawali Residents Panic Amid Violations of Vehicle Restrictions प्रतिबंधित रूट में खड़ी चढ़ाई पर पीछे खिसका ट्रक, हादसा टला, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsTruck Skids in Bhawali Residents Panic Amid Violations of Vehicle Restrictions

प्रतिबंधित रूट में खड़ी चढ़ाई पर पीछे खिसका ट्रक, हादसा टला

भवाली में बुधवार सुबह एक ट्रक निर्माण सामग्री लेकर चढ़ाई कर रहा था, जो अचानक पीछे की ओर खिसक गया। इससे आसपास के लोग डर गए। ट्रक सड़क के किनारे रुक गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि बड़े...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 16 April 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित रूट में खड़ी चढ़ाई पर पीछे खिसका ट्रक, हादसा टला

भवाली। नगर में बुधवार सुबह निर्माण सामग्री लेकर रेहड़ टमट्यूड़ा की चढ़ाई में चढ़ रहा ट्रक खिसककर पीछे की तरफ आ गया। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि ट्रक सड़क के किनारे जाकर रुक गया। जिसके बाद अन्य वाहनों से सामग्री को निकालकर भेजा गया। घटना से गुस्साए लोगों ने 112 में फोन कर पुलिस को बताया कि पूर्व में कई घटनाओं के बाद बड़े माल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद मनमानी की जा रही है। एडवोकेट कमल चिलवाल ने बताया कि पूर्व में सड़क में कई घटनाएं हो चुकी हैं। बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मौके पर जाकर संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।