Rajat Jayanti Park to be Constructed in Pauri Headquarters with 1 Crore Investment पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsRajat Jayanti Park to be Constructed in Pauri Headquarters with 1 Crore Investment

पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क

पौड़ी में जल्द ही रजत जयंती पार्क का निर्माण होगा। नगर पालिका पौड़ी को वन पंचायत पौड़ी/कांडई द्वारा 10 नाली भूमि सशर्त दी गई है। पार्क की लागत एक करोड़ होगी और इसमें फुटपाथ, बैंच, शौचालय आदि सुविधाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 4 May 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क

मंडल मुख्यालय में जल्द ही रजत जयंती पार्क बनकर तैयार होगा। जिसको लेकर पौड़ी में लंबे समय से कवायद चल रही थी। जिसे अब मुकाम मिल गया है। नगर पालिका पौड़ी प्रशासन को रजत जयंती पार्क बनाए जाने के लिए भूमि मिल गई है। जहां एक करोड़ की लागत से जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। वन पंचायत पौड़ी/कांडई ने पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। जिस पर वन पंचायत के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया। ईओ नगर पालिका पौड़ी एसपी जोशी ने कहा कि पौड़ी के विकास में रजत जयंती पार्क मील का पत्थर साबित होगा।

नगर पालिका पौड़ी में वन पंचायत पौड़ी/कांडई के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रजत जयंती पार्क को लेकर हर पहलु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर वन पंचायत पौड़ी/कांडई के अध्यक्ष वकुल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के गठन को 25 वर्ष हो गए हैं। इसको लेकर रजत जयंती पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। कहा कि वन पंचायत ने नगर पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। बताया कि पार्क का निर्माण के बाद स्वामित्व व संचालन वन पंचायत को दिए जाने, रख-रखाव के लिए एक कार्मिक की तैनाती, आय का 60 फीसदी पंचायत व 40 फीसदी देय पालिका प्रशासन का होने, संपूर्ण लेखा-जोखा वन पंचायत के पास सुरक्षित होने, बिजली व पानी के व्यय के भुगतान की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन के होने की शर्त शामिल हैं। इस अवसर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रमेंद्र नेगी, सदस्य बृजमोहन सिंह, पंच नरेंद्र सिंह, पंच सुनील नेगी आदि मौजूद रहे। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि रजत जयंती पार्क सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके लिए पालिका प्रशासन को 10 नाली भूमि मिल गई है। पार्क के निर्माण को 1 करोड़ी की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। पार्क में फुटपॉथ, भव्य प्रवेश द्वार, बैंच, शौचालय, विद्युत सुविधा सहित अनेक व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी। यह पार्क पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।