Congress Protests Rising Inflation in Pithoragarh Amidst BJP s Failures महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल, सरकार को घेरा, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsCongress Protests Rising Inflation in Pithoragarh Amidst BJP s Failures

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल, सरकार को घेरा

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 14 April 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल, सरकार को घेरा

पिथौरागढ़, संवाददाता। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कहा कि महंगाई कम करना छोड़ सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने में तूली है। नगर के सिल्थाम तिराहे में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री लुंठी ने कहा कि लगातार दस वर्ष से भाजपा की सरकार प्रदेश में है। चाहे राशन हो रसोई गैस, पानी हो या बिजली का बिल सभी में बेतिहाशा वृद्धि हुई है। कहा कि पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे आमजन के लिए परिवार का भरण-पोषण करना चुनौती बना हुआ है। कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।