DM Vinod Goswami Visits Nepal Border Emphasizes Tourism and Local Issues in Pithoragarh जौलजीबी में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsDM Vinod Goswami Visits Nepal Border Emphasizes Tourism and Local Issues in Pithoragarh

जौलजीबी में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पिथौरागढ़ में डीएम विनोद गोस्वामी ने नेपाल सीमा का दौरा किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा, प्रशासनिक तैयारियों, और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। गोस्वामी ने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को उजागर किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 27 March 2025 01:19 PM
share Share
Follow Us on
जौलजीबी में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर डीएम विनोद गोस्वामी ने जौलजीबी भ्रमण के दौरान अंतिम छोर नेपाल सीमा का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों व स्थानीय लोगों की बात कर उनकी समस्या सुनी। डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना है, उन्होंने स्थानीय लोगों से सीमा क्षेत्र के आसपास पर्यटकों के लिए बॉर्डर कैफे आदि बनाने को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीमा सुरक्षा पर तैनात एसएसबी जवानों से भी चर्चा कर सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाना। बाद में डीएम ढुंगातोली व दांतू गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।