ढाबे में शराब बेचते एक पकड़ा
पिथौरागढ़ में झूलाघाट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने गौरीहाट क्षेत्र में ढाबा संचालक जितेन्द्र कुमार के पास से शराब बरामद की।...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 8 April 2025 11:40 AM

पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने अवैध शराब रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने गौरीहाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ढाबा संचालक जितेन्द्र कुमार के यहां से पुलिस को शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार उप्रेती, होमगार्ड नीरज, दिनेश कलौनी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।