पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रमों के दौरान उनके कार्यों की चर्चा हुई और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। राजीव गांधी को...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने पूर्व पीएम द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया और उनके अधूरे सपनों को साकार करने का भी संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राजनीति का भी उन्हें अधिक अनुभव नहीं था।
इसलिए कुछ लोगों को आशंका थी कि वे राजनीति में सफल नहीं हो पाएंगे, परन्तु जिस कुशलता के साथ देश का संचालन करते हुए वे इसे आधुनिकीकरण के नए युग में ले गए, उससे उनके सभी आलोचक स्तब्ध रह गए कि ऐसे आधुनिक सोच वाले कुशल नेतृत्व की देश को सदैव जरूरत रही है, वह आगे भी रहेगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा एवं राकेश अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पृथ्वी, त्रिशूल और अग्नि जैसी मिसाइल एवं प्रक्षेपास्त्रों का विकास करवाया। उन्हें अपने देश की युवाशक्ति पर बड़ा मान था। यही कारण है कि देश की युवा शक्ति की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव संसद में पारित करवाया। मौके पर कांग्रेस पार्षद दल नेता देवेंद्र प्रजापति, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरण, विजयपाल रावत, पार्षद भगवान पंवार, प्रदीप जैन, राजेंद्र कोठारी, अरविंद जैन, मदन शर्मा, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा, सुमित चौहान, राकेश वर्मा, पुरंजय राजभर, आदित्य झा आदि उपस्थित रहे। राजीव गांधी ने देश को दी नई दिशा : मोहित डोईवाला। कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थो। उन्होंने भारत को एक नई गति और दिशा प्रदान की। उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में किये फैसलों से भारत की जनता के दिलों-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी। डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि देश में कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट, दूरसंचार क्रांति का जो युग है, वो स्व. राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की देन है। मौके पर डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, एसपी बहुगुणा, सुनील बर्मन, देवराज सावन, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, वरुण गुप्ता, आरिफ अली, रईस एहमद, शार्दूल नेगी, साजिद अली, सावन राठौर, नौशाद अली, चंद्र प्रकाश काला, सोहैब अली, गम्भीर ज्याडा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।