श्यामपुर से सैंकड़ों कार्यकर्ता करेंगे दून कूंच
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक की। उन्होंने बुधवार को देहरादून में होने वाली संविधान बचाओ जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की। नेताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया और कार्यकर्ताओं...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक आयोजित की। इस दौरान देहरादून में बुधवार को होने वाली संविधान बचाओ जनसभा की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जनसभा में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। मंगलवार को श्यामपुर स्थित कांग्रेस जन सहायता कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला एवं ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी एवं नफरत की राजनीति के चलते लोगों ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि दून में 30 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ जनसभा में श्यामपुर से सैकड़ो लोग प्रतिभाग करेंगे और भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बिगुल बजा देंगे। उन्होंने क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, उप प्रधान रोहित नेगी, जिला महामंत्री देव पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गैरोला, धर्मराज सिंह पुंडीर, विजयपाल सिंह पवार, एडवोकेट कृष्णा खत्री, निर्मला देवी, रामपाल भगत, जगबीर नेगी, अनीश खान, योगराज दत्त नौटियाल, राजपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।