Madan Dilawar Emphasizes Cow Conservation for Agriculture in Rajasthan कृषि के लिए गौ माता का संरक्षण जरूरी: मदन दिलावर, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMadan Dilawar Emphasizes Cow Conservation for Agriculture in Rajasthan

कृषि के लिए गौ माता का संरक्षण जरूरी: मदन दिलावर

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने गो माता के संरक्षण को मानवता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि गो माता की अनुपस्थिति से कृषि प्रभावित होगी। उन्होंने प्लास्टिक और थर्माकोल के खतरों का भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSat, 24 May 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
कृषि के लिए गौ माता का संरक्षण जरूरी: मदन दिलावर

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गो माता का संरक्षण मानव जाति के लिए जरूरी है। गो माता नहीं बचेगी तो हमारी कृषि भी नहीं बचेगी। शनिवार को परमार्थ निकेतन में चल रही 34 दिवसीय श्रीराम कथा में राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर पहुंचे। उन्होंने कथावाचक मुरलीधर और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम्स न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैं, बल्कि इनसे गंभीर रोग जैसे कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। कहा कि कई बार डिस्पोजल सामग्री सड़कों और खुले स्थानों पर फेंकी जाती हैं, जिन्हें गो माता खा लेती हैं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट पहुंचती है।

गो माता नहीं बचेंगी तो हमारी कृषि भी नहीं बचेगी। कहा कि पेड़-पौधे धरती माता का श्रृंगार हैं। इसलिये पौधरोपण कर उस श्रृंगार का संवर्द्धन करें। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राजस्थान की माटी केवल वीरता की नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और सेवा की भी प्रतीक है। वहां शौर्य के साथ संतुलित संयम, संस्कार और सेवा की भावना भी विद्यमान है। राजस्थान की धरती पर जहां पैलेस हैं, वहीं अब ‘पीस अर्थात शांति भी होगी। जयपुर पिंक सिटी है। अब पूरे राजस्थान को ‘पीस सिटी के रूप में भी पहचाना जाएगा और परमार्थ निकेतन इस दिशा में अद्भुत कार्य कर रहा है। उधर, कथा के दौरान शनिवार को कथा व्यास संत मुरलीधर ने परशुराम संवाद का अद्भुत वर्णन किया। कहा कि परशुराम भगवान का जीवन त्याग, धर्म और कर्तव्य की अद्भुत मिसाल है। वे अधर्म का नाश करने वाले योद्धा थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।