Protests Erupt Over Delayed Bridge Construction in Susswa River Area पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsProtests Erupt Over Delayed Bridge Construction in Susswa River Area

पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

शक्तिवाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर सुसवा नदी पर पुल का निर्माण न होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। कांग्रेस ने पुल के जल्द निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 22 April 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

शक्तिवाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर सुसवा नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने पुल के जल्द निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुल का निर्माण में देरी होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता हैI ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की बात कही। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि 4 अक्तूबर 2024 को इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है, जो जानबूझकर शक्ति वाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर बनने वाले पुल का निर्माण रोक रही है। कहा कि 17 करोड़ 58 लाख का यह पुल एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था, लेकिन कागजों में यह पुल का कार्य शुरू हो जाने के बाद अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि पुनर्निर्माण के लिए मशीनों को आए हुए काफी समय हो गया, लेकिन पुल निर्माण को गति नहीं दी जा रही है I सरकार विकास कार्य को लेकर बिल्कुल सुन्न अवस्था में है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों संग शक्तिवाला में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता चौधरी गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। जो जानबूझकर शक्ति वाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर बनने वाले पुल का निर्माण रोक रही है। उन्होंने जल्द निर्माण न किए जाने को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ 58 लाख का यह पुल एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था। लेकिन कागजों में यह पुल का कार्य शुरू हो जाने के बाद अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी गौरव सिंह, दिनेश कांबोज, शिवम कांबोज, विजय कंबोज, जावेद हुसैन, जसपाल सिंह, हसीन अहमद, कामिल, दिलदार अली, नवाबुद्दीन, अमीर, इकरार अहमद, वसीम अहमद, मैनुद्दीन, फरमान अली, शहजाद अली, हाजी अमजद, शकील अहमद शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।