पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया
रुड़की, संवाददाता। त्योहारी सीजन में पुलिस द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था को लेकर बुधवार को शहर के उद्योगपतियों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

त्योहारी सीजन में पुलिस द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था को लेकर बुधवार को शहर के उद्योगपतियों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ईद और नवरात्र एक साथ होने पर पुलिस प्रशासन ने बहुत ही शानदार तरीके से व्यवस्थाएं संभाली। रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन एवं पूर्व अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने संयुक्त रूप से एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर उन्हें त्योहारों में अच्छी यातायात व्यवस्था, ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल को सम्मानित किया। मंगलौर सीओ विवेक कुमार और गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को भी सम्मानित किया। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने नगर में त्योहारों के बीच जो शांति व्यवस्था बनाई। वह बहुत ही सहरानीय है। इस दौरान विजय सेठी, अभिषेक, प्रयास सरीन, लवकुश पंडित, दमन सरीन आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।