Farmer s Hut Catches Fire in Chhotilam Village Two Livestock Die आग लगने से किसानों का लाखों का नुकसान, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsFarmer s Hut Catches Fire in Chhotilam Village Two Livestock Die

आग लगने से किसानों का लाखों का नुकसान

भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र निवासी एक किसान की झोपड़ी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच वहां मौ

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 26 April 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
आग लगने से किसानों का लाखों का नुकसान

क्षेत्र निवासी एक किसान की झोपड़ी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच वहां बंधे दो मवेशी जलकर मर गए। आग लगने से झोपड़ी में रखा भूसा और गेंहू भी जलकर राख हो गए। क्षेत्र के छोटीलाम गांव निवासी विजय पाल की झोपड़ी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वहां बंधे दो पशु जलकर मर चुके थे। इसके साथ ही झोपड़ी में रखा भूसा और गेंहू भी जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।