Noida to Haridwar Bike Accident One Dead Case Filed Against Tractor Driver अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsNoida to Haridwar Bike Accident One Dead Case Filed Against Tractor Driver

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

मंगलौर, संवाददाता। नोएडा से हरिद्वार जा रहे दो बाइक सवार युवको को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने पु

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 8 April 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा से हरिद्वार जा रहे दो बाइक सवार युवको को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह निवासी नोएडा सेक्टर 51 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च को उसका पुत्र उत्सव सिंह नोएडा सेक्टर 51 के होशियारपुर से टीवीएस बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त अरुण कुशवाहा के साथ हरिद्वार जा रहे थे। गंगनहर पटरी पर जैसे ही वह नसीरपुर पुल के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उपचार के दौरान उत्सव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल अरुण कुशवाहा का उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।