BJP s Vijay Kapravan Appointed as Vice President of Badrinath-Kedarnath Temple Committee Celebrated by Party Members विजय कप्रवान के बीकेटीसी उपाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsBJP s Vijay Kapravan Appointed as Vice President of Badrinath-Kedarnath Temple Committee Celebrated by Party Members

विजय कप्रवान के बीकेटीसी उपाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पौड़ी जनपद के प्रभारी विजय कप्रवान को सरकार द्वारा बदरी-केदार मंदिर समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर भाजपाईयों ने खुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSun, 4 May 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
विजय कप्रवान के बीकेटीसी उपाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पौड़ी जनपद के प्रभारी विजय कप्रवान को सरकार द्वारा बदरी-केदार मंदिर समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि विजय कप्रवान एक ऐसे कार्यकर्ता हैं जो वर्षों पूर्व बतौर एक सामान्य कार्यकर्ता के भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण, निस्वार्थ और निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन में अहम पद संभाले हैं। दो बार जिलाध्यक्ष के साथ ही चमोली और पौड़ी के प्रभारी भी रहे हैं।

साथ ही चुनाव के दौरान विधानसभा प्रभार का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश संगठन ने विजय कप्रवान को बदरी-केदार मंदिर समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रुद्रप्रयाग नगर के हीतडांग निवासी विजय कप्रवान लगातार संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके बीकेटीसी उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, निर्वतमान जिपंअ अमरदेई शाह, दायित्वधारी ऐश्वर्या रावत, सरला खंडूरी, दिनेश उनियाल, शकुतंला जगवाण, अजय सेमवाल सहित भाजपा संगठन एवं सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।