Woman Rescued from Forest Near Kedarnath Trek by SDRF Team रास्ता भटककर जंगल में फंसी महिला यात्री को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsWoman Rescued from Forest Near Kedarnath Trek by SDRF Team

रास्ता भटककर जंगल में फंसी महिला यात्री को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला यात्री शार्ट कट लेते समय जंगल में फंस गई। उसने हेल्पलाइन पर फोन किया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे सुरक्षित निकाला। महिला ने मुख्य मार्ग से 1 किमी दूर जाने के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSat, 24 May 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
रास्ता भटककर जंगल में फंसी महिला यात्री को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शार्ट कट चलते हुए अचानक रास्ता भटकने से एक महिला यात्री जंगल में फंस गई। परेशान होकर महिला ने हेल्प लाइन पर फोन किया तो सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित निकाल लिया। शनिवार को एसडीआरएफ पोस्ट लिंचौली पर तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को डीसीआर रुद्रप्रयाग द्वारा सुबह 9:25 बजे सूचना दी गई कि केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर एक महिला बड़ी लिंचौली के पास जंगल में फंस गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बांद्रा, मुम्बई निवासी 53 वर्षीय वीरा पंवार केदारनाथ धाम को प्रस्थान कर रही थी।

घोड़े-खच्चरों की परेशानी से बचने के लिए उन्होंने शार्ट रास्ता लिया और लिंचौली के पास जंगल में रास्ता भटकने से फंस गई। वह मुख्य मार्ग से 1 किमी दूर जंगल की ओर चली गई थी जहां अधिक थकावट के चलते वह चलने में भी असमर्थ हो गईं। एसडीआरएफ टीम ने महिला को खोजने में कामयाबी पा ली। साथ ही जरूरी सहयोग प्रदान करते हुए सकुशल मुख्य पैदल मार्ग तक लाया गया। जिसके बाद महिला ने एसडीआरएफ का आभार व्यक्त किया और महिला ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। रेस्क्यू टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजीव बिष्ट, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह एवं पैरामेडिक्स विजय सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।