सितारगंज में 13 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
सितारगंज में 13 वर्षीय किशोरी को नासिर अली ने बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण...

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में एक 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री को नासिर अली निवासी सितारगंज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पुत्री आई तो वह गुमसुम थी। पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने शाम को सितारगंज कोतवाली में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली की एसआई बबीता ने बताया कि गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।