केंद्र व प्रदेश सरकार ने अंतिम छोर के पात्र तक पहुंचायी योजनायें
नानकमत्ता में भाजपा के सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्णयों पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है।...

नानकमत्ता। भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए निर्णयों पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं। पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पांच वर्ष जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। सरकारी की योजनाओं का लाभ मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता पात्र लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, वरुण अग्रवाल, जगजीत सिंह जग्गा, भास्कर सम्मल, जगदीश जोशी, प्रकाश सिंह, हरदेव सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।