Emotional Kirtan at Akhand Mahanaam Sankirtan in Rudrapur कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEmotional Kirtan at Akhand Mahanaam Sankirtan in Rudrapur

कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

रुद्रपुर के शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कीर्तन सुनकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 11 April 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

रुद्रपुर, संवाददाता। शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान संकीर्तन में पहुंची कीर्तन मण्डली श्री गोपाल सम्प्रदाय अमृतनगर, राधा कृष्ण सम्प्रदाय राजस्थान, राधे राधे सम्प्रदाय कोलकाता, आदि विष्णु प्रिया सम्प्रदाय कोलकाता, जय जगोधन, राधे राधे सम्प्रदाय छत्तीसगढ़ ने भावपूर्ण कीर्तन किया। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संकीर्तन में पहुंचकर कीर्तन सुना और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। पूर्व विधायक को आयोजकों ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यहां ललित बिष्ट, राम कुमार गुप्ता, आनन्द शर्मा, शिव कुमार शिब्बू, नरेश तपाली, नरेश राय, गोविंद ढाली, नवीन, मृत्युंजय, विजय शिकारी, सूरज मण्डल, अशोक ढाली, गौरंग मालाकार, गोपाल नाग, दिलीप ढाली, विमल मिस्त्री, कमलेश मिस्त्री, मिथुन मालाकार आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।