Mass Pilgrimage at Harichand Thakur s 214th Birth Anniversary Celebration हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में लगाई आस्था की डुबकी, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsMass Pilgrimage at Harichand Thakur s 214th Birth Anniversary Celebration

हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में लगाई आस्था की डुबकी

दिनेशपुर में हरिचांद ठाकुर के 214वें जन्मोत्सव पर महाबरूणी पर्व मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में स्नान किया और सामूहिक दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभा यात्रा और महावारूणी स्नान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 27 March 2025 01:31 PM
share Share
Follow Us on
हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में लगाई आस्था की डुबकी

दिनेशपुर। संवाददाता हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक हरिचांद ठाकुर के 214वां जन्मोत्सव पर आयोजित महाबरूणी पर्व पर देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में स्नान किया। इस दौरान हरिचांद ठाकुर के मंदिर परिसर में आचार्य विवेकानंद महाराज ने सामूहिक दीक्षा देकर सैकड़ो लोगों को संप्रदाय में शामिल किया।

महावरूणी पर्व के दूसरे दिन सुबह से मंदिर में हरि बोल के अखंड कीर्तन चलता रहा। इस दौरान मतुआ संप्रदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। आचार्य गोपाल महाराज के चित्र को रथ पर रखकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के बाद आचार्य और मंदिर के अन्य पुजारी ने ओड़ाकांदी धाम बांग्लादेश, सात समुद्र और देश की प्रमुख 13 नदियों से ले गए जल को कामना सागर में मिलाकर उसे पवित्र किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने ढोल बजाकर नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। चारों ओर हरि बोल उद्घोष से पूरा क्षेत्र हरिमय बन गया। इसके बाद महावारूणी स्नान शुरू हुआ जो 12:00 बजे से शाम तक चला। जिसमें देश विदेश से आए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। मेले के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों से खचाखच भरा रहा। तीन दिवसीय महावरूणी पर्व के दूसरे दिन आसपास से आए लोगों ने मंदिर परिसर में लगे मेले में जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में मठाधीश आचार्य विवेकानंद महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अमित नारंग, नित्यो मंडल,विश्वजीत मंडल, पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल,डॉ सुधीर राय, सुकुमार सरकार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, आशुतोष राय, लक्ष्मी देवी, प्रभाष कुमार, पलास मंडल,डॉ जगदीश मंडल, ममता हालदार ,रवि सरकार, सुभाष व्यापारी, राजकुमार शाह, भोला शर्मा, राजेश नारंग, गगनदीप सिंह रंधावा, डॉ रंजना दुबे, मनोज विश्वास, रमेश बैरागी, हरजीत सिंह, कृष्ण शील, किशोर हालदार, नेपाल विश्वास, प्रीतम गाइन,सुकोमल मंडल, सत्यजीत विश्वास, सौरभ मंडल, विष्णु गाईन, राखल मंडल, सविता बैरागी , नारायण मंडल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।