Municipal Chairman Ramesh Chandra Joshi Addresses Public Issues in Mayur Vihar Uttarakhand पालिकाध्यक्ष ने वार्ड 16 मयूर बिहार के लोगों की सुनी समस्याएं, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsMunicipal Chairman Ramesh Chandra Joshi Addresses Public Issues in Mayur Vihar Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष ने वार्ड 16 मयूर बिहार के लोगों की सुनी समस्याएं

खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड नंबर 16 मयूर विहार ,राजीव नगर , लोहियाहेड रोड में भ्रमण कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। मयू

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 10 April 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
पालिकाध्यक्ष ने वार्ड 16 मयूर बिहार के लोगों की सुनी समस्याएं

खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड नंबर 16 मयूर विहार, राजीव नगर, लोहियाहेड रोड में भ्रमण कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। मयूर विहार कॉलोनी के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बताया कि नालियों के गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से थोड़ी सी बारिश होते ही नाली का पानी सड़कों में बहने लगता है। जिससे सड़कों में निकलने पर आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को आने-जाने में काफी असुविधा होती है। पालिकाध्यक्ष जोशी ने पूर्व में बनी नालियों का निरीक्षण किया। जिन सड़कों में नालियां नहीं बनी थी एवं रोड बनाई जा चुकी हैं उन सड़कों में नालियां बनाने का आश्वासन दिया। यहां सभासद पति विजय कुमा, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, मनोज कश्यप, जितेंद्र सिंह, जनार्दन कोठारी, दीपक कोठारी ,धर्मेंद्र कन्याल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।