विवाहिता के साथ मारपीट के आरोप में पति, सास- ससुर पर केस दर्ज
किच्छा में दहेज की मांग और घरेलू हिंसा के आरोप में पति अनुज वर्मा और उसके सास- ससुर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खुशबू वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे मारपीट का सामना करना पड़ा...

किच्छा, संवाददाता दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट व घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति व सास- ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुशबू वर्मा पुत्री राजकुमार वर्मा निवासी पंजाबी मोहल्ला वार्ड 16 ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किच्छा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह 10 मार्च 2021 को अनुज वर्मा पुत्र गोविन्द प्रकाश वर्मा निवासी श्रृद्वापुरी कंकर खेडा मेरठ के साथ हुआ था। खुशबू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही सास ससुर व पति खुशबू को कम दहेज लाने का ताना देते हुए अमानवीय अत्याचार करने लगे। उन्होने खुशबू के परिवार वालों से अनुज के लिए घर और कार की मांग शुरू कर दी।
जिसके बाद खुशबू अपने घर आ गयी। काफी दिनों तक जब ससुराल से खुशबू को लेने कोई नहीं आया तब खुशबू अपने पिता के साथ जालंधर पति के किराये के मकान में पहुंच गयी। आरोप है कि खुशबू का अनुज उसके साथ शराब पीकर मारपीट और दहेज की मांग करने लगा। अनुज के मारने पीटने के कारण खुशबू का गर्भपात हो गया। उसके दोबारा गर्भवती होने पर भी ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं रहा। खुशबू ने अपनी देखभाल के लिए के लिए माता को बुला लिया। 29 अप्रैल 2023 को अनुज उसे उसकी माता को किच्छा छोड़ गया। 21 सितबंर को खुशबू ने एक पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद अनुज उसे अपने साथ जालंधर ले गया लेकिन उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। अनुज की मारपीट में खुशबू के कान के पर्दे में चोट लगी। अनुज ने खुशबू को घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति अनुज वर्मा, सुसर गोविन्द प्रकाश वर्मा, सास ललिता वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।