Rudrapur Residents Protest Against Poor Sanitation Due to Staff Shortage कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur Residents Protest Against Poor Sanitation Due to Staff Shortage

कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर चार में कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्षद सुशील मंडल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। नगर आयुक्त ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 23 May 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना

रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप पश्चिमी स्थित वार्ड नंबर चार में कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वार्ड के विस्तार के बाद भी कर्मचारियों की संख्या में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है। शुक्रवार को नाराज़ वार्डवासी पार्षद सुशील मंडल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। पार्षद का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद सुशील मंडल ने बताया कि वार्ड के लिए नगर निगम ने कुल पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें से एक नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता है।

जो चार कर्मचारी हैं, वह संपूर्ण वार्ड के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और पूरे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। धरने की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड में दो अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही वार्ड से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है। इस दौरान सौरभ बेहड़, अर्जुन विश्वास, पार्षद सुशील मंडल,गौरभ खुराना, वार्ड अध्यक्ष भुवनेश कुमार, उत्तम मंडल, अर्चना, रेनू, सुनीता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।