पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा
पति पर अपने परिवार के साथ मिलकर दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार ससुरालियों के खिल

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में पति समेत विवाहिता के ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। भूरारानी वार्ड 32 निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी बहन निशा की शादी भूरारानी निवासी गोविन्द साहनी पुत्र नथुनी साहनी के साथ की थी। शादी के बाद बहन का पति गोविन्द, ससुर नथुनी साहनी, सास गीता देवी, जेठ जितेन्द्र साहनी कम दहेज के ताने देते हुए तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि बहन के विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते थे।
इस बीच बहन ने एक पुत्री नित्या को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने पर उनका अत्याचार और बढ़ गया। बीते 27 अप्रैल को गोविन्द ने उनके छोटे भाई मनोज को कॉल कर बहन की तबीयत खराब होने की सूचना दी। वह अपने माता-पिता और छोटे भाई मनोज के साथ बहन के ससुराल पहुंचे। यहां देखा की बहन के गले और शरीर में चोटों के निशान थे। आरोप है कि गोविन्द साहनी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी बहन की हत्या की है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति गोविन्द, ससुर नथुनी, सास गीता और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।