शहबाज ने मोनू बन शादीशुदा महिला का किया अपहरण, UP के नोएडा लेजाकर रेप के बाद जबरन करवाया धर्मांतरण
- पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी शहबाज के बजाए मोनू बनकर पीड़िता से बात कर रहा था। आरोप है कि यूपी के नोएडा ले जाने के बाद उसने पीड़िता का धर्मांतरण कराया। उसे अपना धर्म अपनाने को मजबूर किया।

UP Crime News Hindi: शादीशुदा महिला के साथ एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शहबाज ने मोनू बनकर उसको अपने प्रेज जाल में फंसाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला का अपहरण करने के बाद मोनू बने आरोपी युवक उसे यूपी के नोएडा ले गया।
बंद कमरे के अंदर कई दिनों तक रेप करने के बाद उसका जबरन धर्मांतरण भी करवा दिया। पुलिस ने शादीशुदा महिला और आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस को महिला के पास से बुर्खा भी बरामद हुआ है।
शादीशुदा महिला को झांसे में लेकर उसका अपहरण कर ले जाने, धर्मांतरण कराने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। शादीशुदा महिला को आरोपी के साथ बरामद किया गया।
आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी महिला की शादी यूपी के बिजनौर में हुआ था।
हाल में वह अपने मायके आई हुई थी। परिजनों ने तहरीर दी कि वह बीते 21 मार्च को घर से लापता हो गई। पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी लोकेशन नोएडा में मिली। वहां से पीड़िता को सोमवार को शहबाज निवासी शेरकोट, बिजनौर हाल निवासी मुस्लिम कॉलोनी, पटेलनगर के कब्जे से बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी शहबाज के बजाए मोनू बनकर पीड़िता से बात कर रहा था। आरोप है कि यूपी के नोएडा ले जाने के बाद उसने पीड़िता का धर्मांतरण कराया। उसे अपना धर्म अपनाने को मजबूर किया।
पुलिस को पीड़िता मिली तो वह बुर्का पहने हुए थी। पुलिस ने बुर्का भी कब्जे में लेकर सील किया है। पीड़िता और आरोपी को देहरादून लाया गया। यहां उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जल्द पुलिस पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की बीते फरवरी महीने में शादी हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।