गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस पलटी, 21 यात्री घायल
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास शुक्रवार सुबह एक बस पलट गई। बस में 41 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें से 21 घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास शुक्रवार सुबह यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 41 तीर्थयात्री सवार थे। जिनमें 21 यात्री घायल हो गए। घायलों के हाथ-पांव और सिर पर हल्की चोटें आई है। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार आगर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस शुक्रवार सुबह ब्रह्मखाल से गंगोत्री धाम के लिए निकली थी। बस धरासू बैंड से नालू पानी के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई।
बस में कुल 41 यात्री सवार थे। जिसमें 21 तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सभी घायलों को 108 की मदद से पीएचसी डुंडा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी यात्रियों का उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।