यमुनोत्री में जमकर हो रही मां यमुना भोग प्रसाद की बिक्री
यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं को 'मां यमुना भोग प्रसाद' बहुत पसंद आ रहा है। तीन दिन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 1,08,800 रुपये की बिक्री की है। यह प्रसाद स्थानीय उत्पादों से तैयार किया गया है,...

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को स्थानीय उत्पादों से निर्मित ‘मां यमुना भोग प्रसाद खूब पसंद आ रहा है। धाम में आने वाले तीर्थ यात्री मंदिर परिसर के पास ही लगे आउटलेट से ही प्रसाद खरीद रहे हैं। तीन दिन की यात्रा में अब तक स्वयं सहायता समूह की महिलायें 1,08,800 रुपये की बिक्री कर चुकी हैं। इससे स्वयं सहायता समूह महिलाओं में भी उत्साह बना है। बता दें कि आत्म निर्भर कलस्टर फेडरेशन के तहत मां यमुना ग्राम संगठन खरसाली की महिलाओं द्वारा इस वर्ष स्थानीय उत्पादों से निर्मित ‘मां यमुना भोग प्रसाद किट तैयार की गई है।
जिसमें प्रसाद के रूप में तीर्थ यात्रियों को यमुना कुंड में पके चावल, धूप, केदारपाती, चुनरी, चौलाई के लड्डु आदि सामाग्री शामिल की गई है। जिसको विक्रय करने के लिए आजीविका मिशन की ओर यमुनोत्री मंदिर परिसर में ही आउटलेट लगाया गया है। जहां पर समूह की महिलायें प्रसाद की बिक्री कर रही है। अक्षय तृतीय के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से शु्क्रवार तक चार दिन की यात्रा में महिलायें 1,08,000रुपये का प्रसाद विक्रय कर चुके हैं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविन्द्र नौटियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर समिति भी अपने मुख्य यज्ञमानों को प्रसाद मुहैया करा रही है। जिससे इससे प्रसद तैयार करने वाली महिलाओं को एक अच्छी आय प्राप्त हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।