BJP Celebrates Ambedkar Jayanti with Honor Ceremony in Vikasnagar कांग्रेस ने भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया-गैरोला, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP Celebrates Ambedkar Jayanti with Honor Ceremony in Vikasnagar

कांग्रेस ने भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया-गैरोला

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंबेडकर जयंती के उपलक्ष में प्रदेश भर चलाएं जा रहे कार्यक्रमों के तहत विकासनर में समान सभा

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 24 April 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया-गैरोला

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंबेडकर जयंती के उपलक्ष में प्रदेश भर चलाएं जा रहे कार्यक्रमों के तहत विकासनर में गुरुवार को सम्मान सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही डॉ.आंबेडकर का अपमान किया। विकासनगर के एनफील्ड लोन में जिला अध्यक्ष मीता सिंह की उपस्थिति में आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि आंबेडकर ने अपने जीवन में अनुसूचित समाज व देश के लिए कार्य किया। कहा कि कांग्रेस द्वारा उनको हमेशा अपमानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने बताया कि डॉ.आंबेडकर अपने समय के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। देश के पहले कानून मंत्री कांग्रेस सरकार में रहे। लेकिन कांग्रेस सरकार उनका हमेशा तिरस्कार किया। इस दौरान स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, संजय गुप्ता, राज्यमंत्री गीता राम गौड, सुरेंद्र चौहान,ऋषभ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया, शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, संतोष रावत, विनोद कश्यप, जयंती पटवाल,रचिता ठाकुर,मधु ठाकुर, किरण देवी, रमेश पुंडीर ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।