65 वाहनों में सवार होकर नौ यात्री यात्रा पर हुए रवाना
चार धाम यात्रा की बुधवार को विधिवत शुरुआत हुई। हालांकि पछुवादून के हरबर्टपुर स्थित चार धाम यात्रा संचालन केंद्र से मंगलवार को श्रद्धालुओं के जत्थे यमु

चारधाम यात्रा की बुधवार को विधिवत शुरुआत हुई। हालांकि पछुवादून के हरबर्टपुर स्थित चारधाम यात्रा संचालन केंद्र से मंगलवार से ही श्रद्धालुओं के जत्थे यमुनोत्री के लिए रवाना होने लगे थे। बुधवार सुबह से देश, विदेश से चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं का हरबर्टपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार देर शाम तक 65 वाहनों के बेड़े में करीब नौ सौ श्रद्धालु यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। जबकि मंगलवार को 15 सौ श्रद्धालु रवाना हुए थे। हरबर्टपुर से चारधाम यात्रा का संचालन होने से यात्रा व्यवस्थाओं पर भी दिखाई दे रहा है। पछुवादून से गुजरने वाले यात्रा मार्ग पर कहीं भी जाम की समस्या नहीं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या निर्धारित होने से किसी एक ही जगह पर अचानक यात्रियों का दबाव नहीं पड़ रहा है। यहां कटापत्थर और हरबर्टपुर में चैक पोस्ट बनाई गई हैं, जिससे एक ही चैक पोस्ट पर वाहनों का जमावड़ा नहीं लग रहा है।
परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को 65 वाहनों में करीब नौ सौ यात्री यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हरबर्टपुर और कटापत्थर में प्रत्येक यात्रा वाहन के दस्तावेज, ग्रीन कार्ड जांचने के साथ ही प्रत्येक यात्री का ट्रिप कार्ड जांचा जा रहा है। गुरुवार से यात्रियों की संख्या मे इजाफा होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से एक दिन में पांच हजार यात्रियों को रवाना करने की व्यवस्था की हुई है। बताया कि दो दिन में करीब तीन हजार श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।