Congress Plans Save the Constitution Rally Amidst Political Turmoil जनता को संविधान बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद : प्रीतम सिंह, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCongress Plans Save the Constitution Rally Amidst Political Turmoil

जनता को संविधान बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद : प्रीतम सिंह

कांग्रेस ने 30 अप्रैल को 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है और संविधान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 27 April 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
जनता को संविधान बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद : प्रीतम सिंह

कांग्रेस की ओर से 30 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि विपक्ष समेत जनता को संविधान बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। विकासनगर के एक होटल में चकराता विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि गुजरात में संपन्न हुए कांग्रेस के अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि पूरे देश में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संविधान बचाओ रैली का निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो जनता लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर आश्वस्त थी। जनता को पता था कि देश संविधान के अनुसार ही चलेगा, लेकिन भाजपा सरकार के आते ही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होने लगा है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है। अब विपक्ष के साथ ही जनता को भी देश का संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से संविधान विरोधी है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरक्षण को सरकार समाप्त कर रही है। सरकारी नौकरियां समाप्त कर सब कुछ निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस सब मुद्दों को लेकर जनता के साथ मिलकर 30 अप्रैल को देहरादून में महारैली निकालेगी। इस रैली से भाजपा सरकार को बताया जाएगा कि अब जनता भी उत्पीड़न से परेशान हो चुकी है। चकराता विधायक ने कहा कि महारैली को लेकर जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे साबित होता है कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। बैठक का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सरदार सिंह, श्याम दत्त वर्मा, उमादत जोशी, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, अमर सिंह, मायाराम, प्रकाश, सरदार सिंह, अरुण, राहुल थापा, प्रिंस रावत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।