कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन
- अतिक्रमण के दौरान करीब एक ट्रैक्टर सामान किया जब्त सामान किया जब्त विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। नगर पालिका परिषद विकासनगर की ओर से मंगलवार को अस्प

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र आजाद का मंगलवार सुबह दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए इसे पछुवादून की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा कि स्व. आजाद जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कांग्रेसी नेता थे। सामाजिक सरोकारों और आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया। इन दिनों वह गौना नदी पर पुल निर्माण के लिए आंदोलन कर रहे थे, जिसके तहत कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रुद्रपुर में ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि स्व. आजाद ने सरकारी सेवा को छोड़कर जन सेवा का रास्ता चुना था। कांग्रेस के कर्मठ सिपाही के साथ ही आमजन के नेता बनकर उभरे। हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने उनके निधन को पछुवादून की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति करार देते हुए कहा कि बिन्हार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में जाने से अक्सर नेता और अधिकारी कतराते हैं, लेकिन आजाद ने स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए बिन्हार के मदर्सू गांव में आंदोलन की शुरुआत की थी। उनके निधन पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, संजय जैन, जितेंद्र रावत, बीना चौहान, महावीर त्यागी, पम्मी देवी, अतुल शर्मा, इरशाद, इलम चंद मुल्तानी, नीरज रोहिला, फुरकान, रामदयाल बिष्ट, चौधरी हनीफ ने गहरा दुख प्रकट किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।