Congress to Launch Nationwide Movement Against Constitution Erosion Says SC Cell President संविधान को कमजोर करने वालों को नहीं बख्सा जाएगा: कांग्रेस, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCongress to Launch Nationwide Movement Against Constitution Erosion Says SC Cell President

संविधान को कमजोर करने वालों को नहीं बख्सा जाएगा: कांग्रेस

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदद लाल ने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 30 अप्रैल को देहरादून में संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 24 April 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
संविधान को कमजोर करने वालों को नहीं बख्सा जाएगा: कांग्रेस

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदद लाल ने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा। इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी तीस अप्रैल को राजधानी देहरादून में संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई आदि का मनमाना इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस नेताओं को जानबूझ कर फंसाया जा रहा है। देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिसे कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं करेगी। कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस देश के साथ ही प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, पीसीसी सदस्य संजय जैन बलजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, देवानंद पासी, डिंपल सिंह, राजेश पासी, संदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।