Ganga Dussehra 2025 Daan What things should donate on Ganga Dussehra and what should not donate Ganga Dussehra Daan: गंगा दशहरा कब है? जानें इस दिन क्या दान करें और क्या नहीं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ganga Dussehra 2025 Daan What things should donate on Ganga Dussehra and what should not donate

Ganga Dussehra Daan: गंगा दशहरा कब है? जानें इस दिन क्या दान करें और क्या नहीं

Ganga Dussehra Daan List: गंगा दशहरा के दिन हजारों भक्त गंगा नदी में स्नान करते हैं। इस दिन कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। जानें गंगा दशहरा के दिन क्या दान करें और क्या नहीं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
Ganga Dussehra Daan: गंगा दशहरा कब है? जानें इस दिन क्या दान करें और क्या नहीं

Ganga Dussehra Daan List 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 05 जून 2025 को है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा को समर्पित है। भक्त इस दिन मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना व दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जानें गंगा दशहरा पर क्या दान करें और क्या नहीं-

गंगा दशहरा पर क्या दान करें- गंगा दशहरा पर जूते,चप्पल, टोपी व छाता का दान अत्यंत शुभ माना गया है। ज्येष्ठ माह में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। ऐसे में इस दिन सत्तू, पानी से भरपूर मौसमी फल, शरबत व जल का दान शुभ माना गया है। इस दिन गरीब ब्राह्मण को वस्त्र व भोजन का दान करना चाहिए और सामर्थ्यनुसार धन का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें:धन की बरकत बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

गंगा दशहरा पर इन चीजों का दान नहीं करें: गंगा दशहरा पर पुरानी या टूटी हुई वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन धारदार चीजों का दान करना भी अशुभ माना गया है। गंगा दशहरा के दिन काले रंग के वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। गंगा दशहरा पर जूठी या अशुद्ध वस्तुओं का दान पाप के समान माना गया है। इस दिन शुद्धता व पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहें सतर्क

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।