14 अप्रैल से इन राशियों पर कृपा करेंगे सूर्य, मेष राशि पर प्रवेश रहेगा शुभ
- Sun Transit In Pisces Surya Gochar: ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं।

Sun Transit In Pisces Surya Gochar: ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। अप्रैल माह में सूर्यदेव 14 तारीख को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य का मीन राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…
मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। शुभ समय रहेगा।
मिथुन राशि: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
सिंह राशि: धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कारोबार में तरक्की करेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों धन लाभ होगा। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में भाग्य साथ देगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु राशि: सूर्य गोचर से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन लाभ होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।